बिलासपुर ( अमित मिश्रा/अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर डिवीजन को 67वे जोनल लेवल पर रेल्वे वीक अवार्ड से लगातार तीसरे साल जोन प्रमुख रेल सुरक्षा आयुक्त ए. एन. सिन्हा के मार्गदर्शन से एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में बेस्ट डिवीजन का शील्ड प्राप्त हुआ है। इस संबन्ध वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने वायरलेस न्यूज़ को विशेष जानकारी देते हुए बताया कि जोनल लेबल में आरपीएफ बिलासपुर डिवीजन को 67वे रेल्वे वीक अवार्डसे लगातार तीसरे साल उनके कुशल नेतृत्व में बेस्ट डिवीजन का शील्ड प्राप्त हुआ है।

इसके लिए रेल सुरक्षा बल बिलासपुर डिवीजन के समस्त बल सदस्यों का सहयोग से इस गरिमामयी अवार्ड रेल सुरक्षा बल डिवीजन बिलासपुर को प्राप्त हुआ है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में बल ने रेलवे संपति के अपराधियों पर नकेल कसा और पैसेंजर सबंधी अपराध का टास्क टीम गठन कर लगातार अपराधियों की धरपकड़ की गई। जिससे अपराधियों पर रेल सुरक्षा बल का ख़ौफ़ कायम रहा। श्री शुक्ला ने अपनी सवेदनशीलता का परिचय देते हुए बल के अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति हमेशा आगे बढ़ कर उनके लिए कार्य किया। पूरे डिवीजन में कोविड काल के समय मे उन्होंने बल सदस्यों का डिवीजन के पोस्ट बैरकों में स्वयं पहुँचकर मनोबल बढ़ाया अपराधियो के घोर विरोधी ,रेल यात्रियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने वाले कर्तव्यप्रणायता,लगन,कर्मठ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला को रेल्वे प्रशासन के द्वारा उनके द्वारा किये गए कार्यो को देखते हुए उन्हें सम्मान देकर सम्मानित किया गया है । जिससे पूरे बिलासपुर डिवीजन में रेल सुरक्षा बल में हर्ष का माहौल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
बिलासपुरAugust 15, 2026कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
बिलासपुरAugust 15, 2026स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बीके स्वाति दीदी ने विशाल जनसमूह को दिलाई शपथ
बिलासपुरAugust 15, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल परिवार व उपस्थित जनों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

