🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मिशन ऑपरेशन नारकोस – आरपीएफ तथा जीआरपी बिलासपुर ने पकड़ा गांजे का तस्कर,
एक लाख से अधिक का 24 पैकेट आरोपी के कब्जे से बरामद

On: April 19, 2022 7:28 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन नारकोस के तहत बिलासपुर आरपीएफ ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश में मुखबिरी तंत्र को अलर्ट कर जानकारी ली गई कि ओड़िसा से अच्छी तादात में गांजा बिलासपुर के रास्ते लाया जा रहा सूचना मिलते ही आरपीएफ ने पैसेजर ट्रेन में कल दबिश देकर एक लाख से अधिक का 24 पैकेट अवैध गांजा पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि 18 अप्रैल को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेशानुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नारकोस के क्रम में दिनांक 18/04/22 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर निरीक्षक भास्कर सोनी, Asi एस.एल.बघेल साथ स्टॉप तथा जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा साथ स्टाफ,सीआईबी बिलासपुर से आरक्षक नीरज कुमार तथा टास्क टीम-01 से आरक्षक सुनील कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से दूसरी जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता धर्मेंद्र सोनवानी पिता सोहन सोनवानी,उम्र-29 वर्ष ,ग्राम-लालपुर ,थाना -पेंड्रा,जिला-गौरेला पेंड्रा (छत्तीसगढ़) के पास से 02 ट्रॉली बैग में 900-900 gm के 24 पैकेट में कुल 21,600 kg गांजा मूल्य लगभग 1,08,000/- ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 00:30 बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर लाकर आरोपी धर्मेंद्र सोनवानी के विरुद्ध अपराध संख्या 28/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को दिनांक 19/04/22 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment