🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नागपुर रेल मण्डल को Over all Efficiency सतपुड़ा शील्ड से नवाजा गया 67वॉ रेल सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले 26 अधिकारी एवं 138 कर्मचारियों को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

On: April 20, 2022 3:03 PM

रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, परिसर, बिलासपुर में आज एकदिवसीय “रेल प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया

रेल प्रदर्शनी

बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़ 20 अप्रैल, 2022)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 67 वॉ रेल सप्ताह समारोह का आयोजन आज दिनांक 20 अप्रैल 2022 को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट सभागार बिलासपुर में अपरान्ह 3 बजे से किया गया । परम्परा एवं पूरी गरिमा के साथ आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, श्री आलोक कुमार उपस्थित थे । इस अवसर पर सेक्रो अध्यक्षा डा. श्रीमती वनिता जैन भी उपस्थित थी । कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित समस्त विभागाध्यक्ष, तीनो रेल मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक तथा बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे । साथ ही यूट्यूब लाइव के माध्यम से रेलकर्मियों के परिवारजन व नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम से जुड़े रहे ।

भारत में पहली बार रेल का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 में मुम्बई से थाणे के मध्य रेल चलाकर की गई थी । इस ऐतिहासिक घटना की याद में रेल मंत्रालय सहित सभी क्षेत्रीय रेलवे, वर्कषॉप, यूनिटों एवं मंडलों में प्रति वर्ष रेल सप्ताह मनाया जाता है । रेल सप्ताह समारोह में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विगत वित्तीय वर्ष मे उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाता है ।

इसी कड़ी आज आयोजित 67वॉ रेल सप्ताह समारोह में सर्वप्रथम परम्परा अनुसार मुख्य अतिथि श्री आलोक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात उप महाप्रबंधक (सा.) श्री तन्मय माहेश्वरी के द्वारा सभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए भारतीय रेलवे के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार ने अपने सम्बोधन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह की बधाई देते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया । महाप्रबंधक के सम्बोधन के पश्चात इस समारोह में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले 26 अधिकारी एवं 138 कर्मचारियों को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी रेल मंडलो एवं विभागो को शील्ड वितरण किया गया । इसके तहत उत्कृष्ट कार्यो के लिए तीनों रेल मंडलों के विभिन्न विभागों के मध्य 52 उत्कृष्टता शील्ड प्रदान की गयीं । साथ ही हर मापदंड पर बेहतर कार्य करने के लिए तीनों मंडलों में से नागपुर रेल मंडल को Over all Efficiency सतपुड़ा शील्ड से नवाजा गया है ।

पुरस्कार वितरण के पश्चात् मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री साकेत रंजन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

67वॉ रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर आज नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर स्थित स्केटिंग ग्राउंड में प्रातः 11 .30 बजे से एक दिवसीय रेल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ, श्री आलोक कुमार, महाप्रबन्धक के द्वारा किया गया ।

इस प्रदर्शनी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने स्टाल पर अपने विभागों तथा रेलवे से संबन्धित उपलब्धियों, नवाचारों, नई-नई तकनीकों व रेलवे की विरासत से संबन्धित प्रदर्शनी को प्रदर्शित की गई । अलग-अलग विभागों के द्वारा 13 स्टालों में लगाई गई इस प्रदर्शनी का काफी संख्या आगन्तुकों ने अवलोकन किया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment