रायपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पदस्थ निरीक्षक मनोरंजन कुमार मुखर्जी ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में रायपुर डिवीजन में रेल संपति की चोरी ,रेल अपराधियों,गांजा तस्करों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नही छोड़ी है। जिसके फलस्वरूप पिछले एक वर्ष के उनके कार्यकाल में रेल सबंधी कोई बड़ा अपराध घटित नही हो पाया है इसी के करण उन्हें बेस्ट आरपीएफ पोस्ट का जीएम अवार्ड प्राप्त हुआ है। 67 वां रेल सप्ताह समारोह में वेस्ट आरपीएफ पोस्ट का शिल्ड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को महाप्रबंधक आलोक कुमार ने प्रदान किया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर श्री एस के गुप्ता भी उपस्थित रहे। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक एमके मुखर्जी जो लगभग पिछले 1 वर्षों से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मैं कार्यरत है जिन्हें रेल मंत्री पुरस्कार एवं पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है वर्ष 2021 में सभी पैरामीटर में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है। श्री मुख़र्जी को वेस्ट आरपीएफ पोस्ट का शिल्ड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को महाप्रबंधक ने प्रदान किया । इस खबर से पूरे रायपुर डिवीजन में रेल सुरक्षा बल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

