जशपुर (वायरलेस न्यूज़)। भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे पर रूक नहीं रही है ।सरकार को लगातार धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरते रहने वाली भाजपा ने इस बार आरोप लगाया है कि प्रदेश की सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा साँसद गोमती साय और अपने पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाये जा रहे मिशन घरवापसी की विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके बेटे प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा है कि धर्मांतरण कराने के पीछे कुछ एनजीओ गाँव गाँव मे जाकर काम कर रहे है ।
सामाजिक संगठन के आड़ में कुछ कतिपय एनजीओ संस्थाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है ओर राज्य सरकार ऐसे तत्वो को बढ़ावा दे रही है। सांसद गोमती साय ने कहा कि कुछ एनजीओ को चिन्हित करके केंद्र सरकार द्वारा कई एनजीओ संस्थानों पर रोक लगा दी गई है लेकिन कई एनजीओ अभी भी इस काम मे लगे हैं।
यह बताना जरूरी है कि कुछ माह पहले सांसद गोमती साय ने संसद में बयान दिया था कि धर्मांतरण नक्सलवाद से भी ज्यादा खतरनाक बनता जा रहा है।सांसद के इस बयान के बाद मिशनरीज ने सांसद के इस बयान का विरोध किया था।
दरअसल सोमबार को सांसद गोमती साय केंद्र सरकार द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी सड़को की सौगात का ब्यौरा बताने कुनकुरी रेस्ट हाउस आये थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में धर्मांतरण का मुद्दा भी उठाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

