बिलासपुर/ रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) जिला के हाटी में एक हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हाथी दल जंगल से निकलकर नहाने तालाब पहुंचा था, तभी यह घटना घटित हुई।

घटना की सूचना के बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग अलग वन परिक्षेत्र में 152 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गुरूवार की सुबह छाल रेंज के हाटी बीट के कक्ष क्रमांक 554 आरएफ में 52 हाथियों का दल जंगल से निकलकर तालाब में नहाने पहुंचा। यहां हाथी पानी में काफी देर रहे, लेकिन जब बाकी हाथी तालाब से बाहर निकले, तो एक शावक पानी में ही डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। ऐसे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना विभाग को लगी, तो मौके पर पहुंचकर किसी तरह शावक के शव को बाहर निकाला गया और मामले में पंचनामा बना कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

