🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्वास्थ्य मंत्री भी उड़न खटोले से करेंगे प्रदेश का दौरा…ढाई-ढाई साल के लालीपॉप के बाद अब हवाई मार्ग पॉलटिक्स… शासन ने नहीं दिया तो खुद किराए से लेंगे हेलीकॉप्टर..!

On: April 25, 2022 2:35 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश सरकार द्वारा लागू योजनाओं की समीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों का समीक्षात्मक दौरा करने वाले हैं अब इसी तर्ज़ पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने तीन विभाग द्वारा संचालित संभाग एव जिला स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा करने बहुत जल्द जिले के दौरे पर निकलने रुप रेखा तैयार किए जाने की जानकारी मिल रही है और दौरे करने के लिए राज्य शासन से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। अब मुख्यमंत्री की तर्ज पर स्वास्थ्य मंत्री भी राज्य के जिलों में 1 मई से दौरे पर निकलने शासन से हेलीकॉप्टर मांगा ,यह भी कहीं ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले की तरह लॉलीपॉप तो नहीं ?

अब देखना है सरकार उन्हें हेलीकॉप्टर मुहैया कराती है अथवा नही ? लेकिन यह भी सुनने को मिल रहा है कि सरकार दौरे के लिए हेलीकॉप्टर मुहैया नही कराती है उस स्थिति में किराए का हेलीकॉप्टर की ब्यवस्था कर राज्य के दौरे पर निकलेंगे।
अब चर्चा राजनीति गलियारों पर हो चली है कि कहीं हेलीकॉप्टर का मुद्दा ढाई-ढाई साल वाले मुद्दे की तरह लॉलीपॉप तो नही पकड़ा दिए जाएंगे ? लेकिन ये तो तय है कि फिर से एकबार छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आने की संभावना ब्यक्त की जाने लगी है।
राज्य के कैबिनेट मंत्री विभागीय समीक्षा हेतु संभाग जिले का दौरा कर सकते हैं शासन के हित में जनता की सुविधा हेतु अब आगे-आगे देखना यह है क्या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा इस सुविधा को जनता तक शासन की योजनाओं को पहुंचने देगी अथवा रोक दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक म्यान में दो तलवार जब विभागीय पोस्टर में विभागीय मंत्री नजर नहीं आते तो क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जब दौरे पर गांव गांव 90 विधानसभा उड़न खटोला में जाएंगे दूसरी तरफ क्या कोई कद्दावर मंत्री अपने विभाग की समीक्षा हेतु जा पाएगा या नहीं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment