संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मितानिनों को जल्द देंगे खुशखबरी,प्रतिनिधिमंडल को दिए संकेत, किया मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
जशपुर…..(वायरलेस न्यूज़)
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कामरो के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के मितानिन संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की और अपनी मांगो के संबंध में चर्चा किये.
.
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ के पांच कांग्रेस विधायकों ने मितानिनो के मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर छत्तीसगढ़ मितानिन संघ के माँग को पूरा करने अपना पक्ष रखकर उनकी माँग पर जल्द से जल्द विचार करने का निवेदन किया था.
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कामरो के नेतृत्व में मितानिन संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरोज सेंगर,कार्यकारी अध्यक्ष आशा वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता सपना चौबे,मितानिन प्रशिक्षक सुश्री उमा एवं अंजू शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर अपनी पाँच सूत्रीय मांगो को अवगत कराया और चर्चा की.
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मितानिन संघ के पदाधिकारियों को आश्वसत किया है कि,जल्द ही उनके पक्ष में सकारात्मक खबर आएगी उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बघेल जी ने बड़ी संवेदनशीलता के साथ मितानिनो की मांगो को सुना और तत्काल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठन करने के निर्देश दिए है कमेटी की रिपोर्ट आते ही मितानिनों को खुशखबरी मिलने के संकेत मुख्यमंत्री ने दिए है इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से कहा की कोविड काल में आपलोगों के द्वारा बहुत अच्छा काम किया है जिसे नजरन्दाज नहीं किया जा सकता है ग्रामीण क्षेत्र में मितानिन बहनों ने अपने कर्तव्य का का निर्वहन बेहतरीन रूप से किया है मैं इससे अवगत हुँ. मुख्यमंत्री ने मितानिन बहनो को आश्वासत किया है की किसी भी प्रकार से उनको निराश होने की जरुरत नहीं है उनको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
छत्तीसगढ़ मितानिन संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने और प्रतिनिधिमण्डल को उनसे मिलाने में आगे बढ़ कर सहयोग करने वाले सभी विधायकगण को धन्यवाद ज्ञापित किया है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


