शनिवार को 10 लोग चढ़े आरपीएफ रायगढ के हत्थे आरपीएफ की कार्यवाही से मचा हड़कंप
रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) एक बार फिर शनिवार को आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में आरपीएफ रायगढ ने रेल्वे क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते ,गंदगी फैलाते कहर बरपाया कर कुल 10 लोगो के पर कार्यवाही करने से हड़कम्प मच गया है। इस संबंध में रायगढ आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पोस्ट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक के नसीम ने आरपीएफ कर्मचारियों की टीम बनाकर कर रेल्वे क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते ,गंदगी फैलाते कुल 10 लोगो को पकड़कर पोस्ट लाया गया जिनके विरुद्ध क्रमशः रेल अधिनियम की धारा 147,145 के तहत अपराध कायम किया। रायगढ आरपीएफ की इस कार्यवाही से रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में लोगो मे हड़कंप व्याप्त हो गया है। आरपीएफ की ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.02यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर* *’सेवा ही संकल्प’ के मूलमंत्र के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए 24×7 तत्पर रेलवे सुरक्षा बल*
Uncategorized2026.08.02रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन* *कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान*
Uncategorized2026.08.02खाद्य एवं औषधि प्रशासन का होटल रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक एनालॉग पनीर का उपयोग नहीं करने सख्त हिदायत
Uncategorized2026.08.02अचानकमार टाइगर रिजर्व के तिलईडबरा, बहाउड़, सारसडोल, जमुनाही, अतरियाखार और राजक गांव भयंकर मलेरिया के चपेट में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें पहुंची
