बिलासपुर( वायरलेस न्यूज़) पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मंगला चौक के एक डेयरी से संचालक को स्किम्ड पावडर से दही बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डेयरी संचालक लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। टीम ने डेयरी से घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 1 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला चौक सीएलसी प्लाजा स्थित सुभाष डेयरी में डेयरी संचालक स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा खाद्य विभाग की टीम लेकर रेड कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद खाद्य निरीक्षक, एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट और थाना सिविल लाइन से एक संयुक्त टीम बनाकर डेयरी पर रेड कार्यवाही कार्यवाही की गई। जहां पर डेयरी के प्रथम तल में डेयरी संचालक के द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर डेयरी संचालक द्वारा व्यवसायिक कार्य में घरेलू सिलेंडर का भी उपयोग करते हुए पकड़ा गया। मौके से 04 नग घरेलू सिलेंडर भी जप्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

