रायपुर (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । दिनांक एक मई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में रायपुर आरपीएफ ने रेल्वे रूल्स तोड़ने वाले 60 लोगो के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने से लोगो मे हड़कंप मच गया है। इस संबन्ध में रायपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मनोरजंन कुमार मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को विशेष जानकारी देते हुए बताया की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं श्री संजय कुमार गुप्ता मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने एवं अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु रेलवे अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहतअभियान चलाया जिसके तहत 60 लोगों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया गया । अनाधिकृत रूप से चैन पुलिंग के जुर्म में 2 लोग को, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 14 लोगों को, ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने वाले 02 किन्नरों को, रेलवे परिक्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले व न्यूसेंस करने वाले 23 लोग को ,प्लेटफार्म तथा यार्ड में अनधिकृत एवं सन्देहावस्था में घूमते हुए 13 लोगों को एवं महिला डब्बे में अनधिकृत रूप से सफर करते हुए 06 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। गाड़ियों में भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों को कोई परेशानी ना हो इसके चलते आगे भी उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

