अरपा साडा समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 06 मई 2022/संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज संभाग कार्यालय बिलासपुर में अरपा साडा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि उपयोग परिवर्तन किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। गौरतलब है कि चांटीडीह स्थित शिव प्रसाद प्रजापति की भूमि को बिलासपुर विकास योजना 2001 तथा अरपा साडा उपयोग नियम 2013 के अनुसार खुली भूमि मार्ग एवं वाणिज्यिक उपयोग के लिए दर्शाया गया था लेकिन विकास योजना 2033 में यह भूमि त्रुटिवश आमोद-प्रमोद के रूप में दर्ज हो गई। समिति ने विचार विमर्श कर इसमें सुधार करने का निर्णय लिया।
इसी प्रकार तोरवा स्थित नसीम खान की भूमि अरपा विकास योजना 2033 में त्रुटिवश रेलवे उपयोग के लिए दर्ज हो गई थी। इस भूमि आवासीय भूमि के रूप में दर्ज किए जाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में हुए निर्णय के अनुसार उक्त भूमि उपयोग को नियमानुसार परिवर्तन के लिए समिति द्वारा अनुशंसा की गयी। बैठक में बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, जिला सीईओ श्री हरीस एस, नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

