🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते 8 ट्रेक्टर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे
दो ट्रैक्टरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

On: May 7, 2022 5:22 AM

पुष्पेन्द्र श्रीवास । कोरबा/ (वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के दिशा निर्देश, पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु आदेश दिया गया था। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त आदेश के पालन में 06/05/2022 को सुबह 8:00 बजे दर्री रोड राताखार मार्ग पर 7 ट्रैक्टर तथा,सीतामढ़ी मार्ग पर 3 ट्रैक्टरों को कोतवाली पुलिस द्वारा रोककर जांच करने पर पाया गया कि कुल 8 ट्रैक्टर बिना रायल्टी पर्ची के रेत का परिवहन कर रहे है,तथा 2 ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन के नाम जाना प्रतित हो रहा था। बिना रायल्टी पर्ची के अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टरों को धारा 102 जाफौ के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है,तथा 2 ट्रैक्टर पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ा गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment