स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में लाटरी के माध्यम से 40 विद्यार्थी चयनित हुए
जशपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर नगर में दिनांक 9/05/2022 को कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लाटरी ड्रा किया गया । जिसमें 40 सीट हेतु आवेदन मंगाए थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद की अध्यक्षता में गठित चयन समिति एवम पालकों की उपस्थिति में लाटरी निकालने की प्रक्रिया संपन्न हुआ। इस लाटरी ड्रा में जिन्होंने प्रवेश हेतु आवेदन किया था लगभग सभी पालक उपस्थित थे। प्रवेश हेतु सभी पालकों में उत्साह देखा गया और लाटरी में अपने पाल्य के नाम आने से बहुत ही उत्साहित दिखे।
प्रवेश हेतु निम्न शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया गया।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु आवेदन ऑफलाईन तथा ऑनलाइन माध्यम से किया गया । मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुसार महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया गया । कक्षा 1 में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया गया। बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूध्द प्रवेश दिया गया । कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लाटरी सिस्टम से दिया गया। उपर्युक्त सभी वर्गों से अधिक संख्या में आवेदन आने से सभी वर्ग हेतु लाटरी से ही चयन किया गया। चयनित छात्र छात्राओं की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
कक्षा 2 से 12 तक बढ़े हुए सीटों का प्रवेश फार्म 9 मई से 20 मई तक मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

