गैस सिलेंडरों के बढ़ती कीमतों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय का केंद्र सरकार पर तंज, कहा – – मोदी जी टैक्स प्रेमी है
देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान – – – लेकिन मोदी जी चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं
घरेलू एलपीजी सिलेन्डर में की गयी मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को महंगाई से राहत देने के उपाय किए थे। लेकिन मोदी सरकार आम लोगों को जानबूझकर संकट में डाल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपए थी। सब्सिडी भी दी जा रही थी। आज एक सिलेंडर की कीमत एक हजार से उपर चली गई है और इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि ‘शून्य’ की गई है।‘
नगर विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने देश के आम आदमी को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुरक्षा उपाय किये गए थे। लेकिन मोदी सरकार ने जन सामान्य के इस सुरक्षा कवच को खत्म किया है। इसका परिणाम है कि लाखों भारतीय परिवार आज अत्याधिक महंगाई, बेरोजगारी से जुझ रहा है।
मोदी सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडरों में की बढ़ोतरी है। मोदी सरकार की लूट नीति ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। मंहगाई से त्रस्त जनता नरेन्द्र मोदी के पुराने जुमलों को याद कर रही है। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सबके किचन में हीं क्यों, जिन्दगी में हीं आग लगा दी है। एक तो नौकरी नहीं, व्यापार चौपट, आमजन जीविका के लिए संघर्षरत है। उपर से दाल, सब्जी, खाने के तेल से लेकर रसोई गैस तक इतना महंगा किया गया है कि आम आदमी त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोलियम के प्रोडक्ट भी आसमान छू रहे हैं। इसलिए माल ढुलाई कई गुना मंहगा हो चुका है, जिस कारण तमाम चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
देश के लाखों लोगों की मेहनत और पसीने से तैयार की गयी सरकारी कंपनियों को कोड़ियों के दाम में बेच रहे हैं। केन्द्र सरकार का एक ही मूलमंत्र है मंहगाई बढ़ाते जाओ। केन्द्र सरकार से हमारी मांग है कि आम आदमी के तकलीफों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेन्डर में की गयी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

