बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आंख का तारा बनी बाघिन तारा

बांधवगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 9 मई ) – बाघों की सघनता एवं सहजता से बाघ दर्शन के लिए मशहूर विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा पर्यटकों की आंख का तारा बनी हुई है। बाघिन तारा ने अपने दूसरे लीटर में चार शावकों को जन्म दिया है औऱ खितौली गेट के समीप ही अपनी डमडमा नाले एवं उसके आस पास अपनी टैरोटिरि बना रखी है । तारा ने पहले लीटर के तीन शावकों को जन्म दिया था जिन्हें नर शावक ने मार दिया था मौजूदा फ़ोटो में तारा बाघिन अपने चार शावकों के साथ मौज कर रही है और शावक मा के साथ अटखेलियां कर रहे हैं।
बाँधवगढ़ को बाघों के गढ़ बनाने में बाघिनों का विशेष योगदान रहा है अपने अपने समय पर बाँधवगढ़ की बाघिनों ने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की है । बाँधवगढ़ की स्थापना से लेकर अब तक क्रमशः सीता फीमेल,पुरानी चक्रधरा,झोरझरा फीमेल,लंगड़ी फीमेल,कनकटी फीमेल,पटिहा फीमेल,राजबहेरा फीमेल,सोलो फीमेल के बाद जूनियर कनकटी और अब तारा फीमेल ने प्रसिद्धि की उंचाइयों को छुआ है तारा फीमेल पुरानी डमडमा बाघिन की संतान है अपनी लंबी-चौड़ी कदकाठी और यूज़ टू स्वभाव के कारण पर्यटक बरबस ही इसकी ओर खिंचे चले आते हैं।
मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका रखने वाले बाँधवगढ़ टाइगर रिसर्व में बाघों की वंशवृद्धि के लिए बाघिनों का विशेष योगदान रहा है। बांधवगढ़ में बीते कई वर्षों से काम कर रहे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सुखसागर पांडेय के मुताबिक बाघों के प्रजनन, रहवास,आवास और भोजन के लिये दुनिया का सबसे बेस्ट हैबिटेट बाँधवगढ़ में मौजूद है और यही वजह की दुनिया भर में बाघों की सबसे घनी आबादी बाँधवगढ़ में मौजूद है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

