*नकली होने के संदेह में 660 किलो खोवा और 35 किलो पनीर जब्त*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 21जुलाई) /नियंत्रक खाद्य एवम औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला बिलासपुर मे प्रातः 5.40 बजे नया बस स्टैंड पहुच कर सघन जाँच पड़ताल करते हुए बाहरी राज्यो से आने वाले खोवा, कुंदा एवं पनीर की जांच की गई। रेलवे परिसर में भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाया गया।चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा खोवा मंडी गोलबाजार बिलासपुर के विभिन्न फार्मों से 18 खाद्य नमुना संकलन कर जाँच किया गया । जिसमें 02 नमूने अवमानक पाये गये । बिलासपुर से कुल 3 लीगल एवं 01 सर्विलांस नमूना लेकर जाँच मे संदेह के आधार पर 660 किलो खोवा एवं 35 किलो पनीर को जप्त किया गया एवं विक्रय करने से रोक गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

