अम्बिकापुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग से 14 मई को हरी झंडी दिखाएंगे रेलमंत्री -रेणुका सिंह (राज्यमंत्री)

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भारत सरकार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14 मई 22 को अम्बिकापुर -नई दिल्ली अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा ।

जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातिय कार्य मंत्रालय एवं टी एस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे।
ज्ञातब्य हो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह लगातार रेलमंत्री से संम्पर्क कर दिल्ली सीधी ट्रेन की मांग रख रहीं थी। अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई है। अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 14 मई को अम्बिकापुर से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
निश्चित ही सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह जनता के हित में एवं काफी लंबित मांग को पूरा कराने में अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग किया है।
उनके द्वारा निरन्तर ट्रेन की मांग की जाती रही और सफलता भी उनकी कदम चुम ली ।
‘वायरलेस न्यूज़’ संपादक से मोबाइल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है और कहा कि बहुत जल्द रेल मंत्री शहडोल संसदीय क्षेत्र से नागपुर के लिए सीधी ट्रेन भी शीघ्र ही प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया है , इसके लिए विषेशकर शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह, और सीधी सांसद रीति पाठक प्रयासरत रहे है।
सरगुजा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रेणुका सिंह पूरी तन्मयता से जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ट्रेन की समय सारणी एवं रूट की जानकारी रेलवे उपलब्ध करा देगी।
वैसे यह ट्रेन अम्बिकापुर से शहडोल, कटनी, प्रयागराज ,कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान एसईसीआर के महाप्रबंधक एवं डीआरएम एवं सन्तोष लोहानी रेल मंडल सलाहकार बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.04कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*
बिलासपुर2026.08.04सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल
छत्तीसगढ़2026.08.04खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान* *छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट*
Uncategorized2026.08.04लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी में किया 500 पौधों का वृहत वृक्षारोपण
