पीसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए भूपेश बघेल : बापू के सेवाग्राम वर्धा में हुआ आयोजन
(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)

वर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12 से 14 जनवरी 2021 के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी गण शामिल हुए बापू की कर्मभूमि सेवाग्राम वर्धा नागपुर में यह कार्यक्रम हुआ ।
जिस के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पुनिया , चंदन यादव प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए । समापन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भोजन किए साथ ही अनेक मुद्दे पर चर्चा भी किये । प्रमोद नायक ने बताया कि वर्धा के इन गरिमामय प्रशिक्षण शिविर के द्वारा बापू के विचारधारा उनके काम को जानने समझने का अवसर मिला । गांधी जी के विचार व उनके सपनों के भारत पर मुख्यमंत्री ने भी अपने उदबोधन में जानकारी दी । उक्क्त अवसर पर मोहन मरकाम, विजय केशरवानी अटल श्रीवास्तव सहित पूरे प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष महासचिव एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

