पसान (हिमांशु पांडे वायरलेस न्यूज़ ) अटल चौक को तोड़कर जमीन पर किया कब्जा मिटाई चौक की पहचान ग्रामीण है नाराज

कहते हैं नाम किसी जगह की पहचान हुआ करती है पर क्या हो जब उस जगह का नाम ही मिटा दिया जाए तो कैसी होगी उस जगह की पहचान ऐसा ही एक मामला पसान क्षेत्र का है
जहां शासन के पैसों से निर्मित अटल
चौक बनाया गया था जिस चौक को अटल चौक के नाम से लोग जाना करतेे थे उस चौक का नामोनिशान तक मिटा दिया गया है यह करनी सामने आई है आनंद मित्तल नादिया पिता जयकरण दास द्वारा अपने परिवार के सदस्यों दीपांशु, प्रिंस मित्तल आदि ने मिलकर अटल चौक को पूरी तरीके से तोड कर अपने कब्जे में कर लिया गया है
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इन्होंने रात में अटल चौक को तोड़ना शुरू किया आधा हिस्सा तोड़ने के बाद ग्रामीणों के द्वारा जब विरोध किया गया एवं शिकायत की गई तो ग्रामीणों के डर से सामने रात के अंधेरे में ही परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अटल चौक को बनाने का नाटक किया गया एवं ग्रामीणों के चले जाने के बाद ज्यादा रात हो जाने के बाद अटल चौक का वहां से नामोनिशान मिटा दिया ग्रामीणों के द्वारा फोटो एवं वीडियो जब बनाया गया तो उन्हें भी मारने एवं सबूत मिटाने की कोशिश की गई एवं उनका पीछा भी किया गया इनके इस कृत्य से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है आए दिन इसकी इनके कई मामले सामने आए हैं जिनको लेकर ग्रामीण जिनको लेकर ग्रामीण बहुत ज्यादा नाराज एवं उग्र हो चुके हैं
जिसके लिए ग्रामीणों नेकलेक्टर सुश्री रानू साहू से इसकी शिकायत की है एवं जल्द से जल्द अटल चौक को पुनः बनाये जाने एवं शासन के पैसों का दुरुपयोग करने वालों परकड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

