🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मैसेज कर युवती को करता था परेशान, शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज

On: January 14, 2021 5:07 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) दिनांक 13.01.2021 को पुलिस चौकी खरसिया में युवती द्वारा लिखित आवेदन देकर *संदीप अग्रवाल, पतंजली स्टोर डभरा रोड़ खरसिया* के विरूद्ध मैसेज कर पेरशान करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । युवती बताई कि पिछले 2 – 3 दिनों से मोबाइल नम्बर 982664XXXX के द्वारा अशोभनीय मैसेज कर परेशान किया जा रहा है । मोबाइल नम्बर *संदीप अग्रवाल, पतंजलि स्टोर डभरा रोड़ खरसिया* का है । युवती के आवेदन पत्र पर संदीप अग्रवाल के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अप.क्र. 26/2021 धारा 354(घ) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । यहां बता दे कि इस अपराध के लिये पहली बार अगर व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसको तीन साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है और अगर वह व्यक्ति दूसरी बार इस तरह की वारदात में दोषी पाया जाता है । उसे पांच साल तक की कैद और जुर्माना भी हो सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment