प्रभावित दुकानदारों के लिये नये काम्पलेक्स निर्माण पर हुई चर्चा
रायगढ़, (अनिल आहूजा 14 जनवरी21) कलेक्टर श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय के सामने सुभाष चौक से पुराना शनिमंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में महापौर नगर निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी काटजू, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकान संचालक व रायगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि शामिल हुये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बताया कि मास्टर प्लान के अनुसार सड़क की चौड़ाई 18 मीटर की जायेगी। जिससे प्रभावित होने वाले दुकानों के लिये निगम द्वारा नये काम्पलेक्स निर्माण की योजना बनायी गई है। जिसके तहत निगम के अंतर्गत एडवर्ड स्कूल परिसर में 38 दुकानदारों के लिये सर्वसुविधा युक्त भवन व पार्किंग तैयार करके दिया जायेगा। बैठक में इसी स्थान पर काम्पलेक्स निर्माण के लिये भी एक प्रपोजल व्यवसायियों के द्वारा रखा गया। इस प्रकार एडवर्ड स्कूल परिसर में काम्पलेक्स निर्माण के लिये दो नक्शों का प्रपोजल रखे गये। कुछ व्यापारियों ने बैठक में दुकानों के पीछे स्थित गार्डन में काम्पलेक्स बनाकर देने की मांग रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वह उस गार्डन का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार निर्माण किये जाने वाले दुकानों की संख्या, पार्किंग की सुविधा इत्यादि वहां विकसित किया जा सकता है या नहीं तथा अन्य तकनीकी पहलुओं को देखने के पश्चात ही गार्डन में काम्पलेक्स निर्माण के बारे में निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण तो होना ही है व्यवसायियों के लिये नये काम्पलेक्स निर्माण हेतु अभी हमारे पास तीन विकल्प मौजूद है। यदि गार्डन में निर्माण संभव नहीं होता है तो शेष बचे दो विकल्पों में से जिस पर आपसी सहमति बनती है उसके अनुसार नये काम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

