रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची, टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी से
कलेक्टर श्री सिंह ने वेक्सीन स्टोरेज व ट्रांसपोर्टेशन की तैयारियों का लिया जायजा
रायगढ़, 14 जनवरी2021/ जिले में कोरोना टीके की पहली खेप आ चुकी है। जिसमें 10 हजार 180 टीके जिले को मिले है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज जिला अस्पताल रायगढ़ पहुंचकर वेक्सीन के स्टोरेज का निरीक्षण किया व टीकाकरण के लिये की गई तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 16 जनवरी 2021 से प्रथम चरण के वेक्सीनेशन की शुरूआत हो रही है। जिसके लिये 4 वेक्शीनेशन साइट जिनमें मेडिकल कॉलेज रायगढ़, सिविल अस्पताल खरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल लैलूंगा तैयार किये गये है। जहां पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जावेगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी की ली है। वैक्सीन के भंडारण से लेकर परिवहन के लिए कोल्ड चैन की व्यवस्था जिला स्तर से लेकर वैक्सीनेशन साईट तक ट्रायल भी कर लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले हेल्थ वर्करों को टीकाकृत की जाएगी। जिले में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले निजी अस्पताल/संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों को भी टीकाकृत किया जाना है। जिसके लिये उनका ऑनलाईन पंजीयन किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

