वंदना हॉस्पिटल पर नर्सिंग एक्ट के अंतर्गत सीएमओ द्वारा की गई कार्यवाही को स्थगित किया

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) 19 मार्च 22 को बिलासपुर सीएमओ प्रमोद महाजन के कार्यालय ने मंगला चौक स्थित वंदना सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल को छ. ग. राज्य उपचार्य गृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम 2010 के अध्याय 3 की कंडिका 12 के अन्तर्गत कमी संबंधी नोटिस दिया था, जिसे वंदना सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने तत्काल कमी को दिए गए समयावधि में पूरी कर लिए जाने पर आज दिनांक 17 मई 22 को लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही को स्थगित कर दी गई है। साथ ही उलंघ्न पाए जाने को लेकर विभाग ने बीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है, जिसे 7 दिवस के अंतर्गत कार्यालय में जमा करना होगा।

विभाग के द्वारा 5 अप्रैल 22 को नर्सिंग होम में एक जांच पर्यवेक्षक दल भेजा गया था। नोटिस के 30 दिवस के भीतर हॉस्पिटल ने कमी को पूरा कर लिया था जिससे पर्यवेक्षक दल सन्तुष्ट नजर आए। और अन्तः कार्यवाही होने से बच गई।
ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से वंदना हॉस्पिटल प्रबंधन जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार कुछ न कुछ अड़ंगा लगाती रही थी जिससे त्रस्त रहा है इसी के चलते हॉस्पिटल के समक्ष एक पोस्टर भी लगा हुआ था कि सत्य परेशान हो सकता हैं मगर पराजित नही हो सकता। आज वो छड़ भी वंदना हॉस्पिटल के लिए आ ही गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

