*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 18.05.2022 के दोपहर बबन यादव (43 साल) निवासी छोटे अतरमुड़ा चक्रधरनगर रायगढ थाना चक्रधरनगर आकर उसके 10 साल के लड़के आशु यादव के दिनांक 17.05.2022 के दोपहर घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता बबन बताया कि महापल्ली गाँव में राजमिस्त्री का काम कर रहा है, दिनांक 16.05.2022 को सुबह अपने काम में 07:00 बजे से घर से निकल कर महापल्ली काम पर चला गया था, कल दिनांक 17.05.2022 शाम को घर आया तो पत्नि बताई कि लड़का आशु यादव दोपहर करीब 12:00 बजे से घूमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला है जो अभी तक वापस नहीं आया है । मोहल्ले में आसपास तलाश किये पता नहीं चल रहा है । गुम रिपोर्ट पर अप.क्र. 292/2022 धारा 363 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया । बालक के अचानक इस तरह कहीं चले जाने से परिजन काफी परेशान थे, जिन्हें थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा शीघ्र बालक की पतासाजी का आश्वासन देकर घर जाने बोले और अपने थाने के पेट्रोलिंग एवं स्टाफ को अपने-अपने बीट क्षेत्र में बालक का फोटो दिखाकर पतासाजी का निर्देश दिये । पतासाजी में लगी पुलिस टीम को शाम के वक्त केलो विहार के पास खेलते हुए बालक मिला जिसे थाना के महिला डेस्क लेकर गये । बालक से पूछताछ करने पर बताया कि दोपहर को खेलते हुए मोहल्ले के निर्माणाधीन मकान के कमरे में सो गया था, काफी गर्मी लगी तो उठा और घर में डांट पडेगी कहकर घर नहीं गया था । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर बालक के पिता को थाने बुलाकर बालक को सुपुर्द किया गया । बालक की पतासाजी में टीआई अभिनव कांत सिंह , सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, पेट्रोलिंग के आरक्षक विक्कु सिंह, चंद कुमार बंजारे की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

