🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर में राज्य का पहला केन्सर हॉस्पिटल का भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथों में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय मौजूद थे

On: May 22, 2022 8:39 AM

अब केन्सर का इलाज बिलासपुर में भी सम्भव होगा।

नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने दिया मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी को आभार

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज बिलासपुर में राज्य का पहला शासकीय राज्य केन्सर हॉस्पिटल का भूमि पूजन कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव माननीय प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल और माननीय सांसद अरूण साव, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय और साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

इस अवसर में शासन और प्रशासन के सभी सम्मानीय अधिकारी गण और सम्मानीय डॉक्टर साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बिलासपुर के लिए ये बहुत गौरव की बात है कि कैन्सर जैसी बीमारी का इलाज अब सर्व सुविधा तरीक़े से बिलासपुर में हो सकेगा। मै माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।

राज्य केंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी
राज्य कैंसर संस्थान में 100 बिस्तर बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों का अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment