🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पाली थाना में आगंतुक कक्ष व संवेदना कक्ष का लोकार्पण

On: June 10, 2022 3:23 AM

थाना आने वाले फरियादियों के लिए बनाया गया है आगंतुक कक्ष

साथ में आने वाले बच्चों के लिए बना है संवेदना कक्ष

पाली (वायरलेस न्यूज़) कोरबा जिले के पाली पुलिस थाना परिसर में आगंतुक कक्ष और संवेदना कक्ष का उद्घाटन तथा लोकार्पण जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य और छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने हेतु जाने जाते हैं । गरियाबंद जिले में पदस्थापना के दौरान जिले के सभी थानों में छईहां नामक कक्ष का निर्माण कराया था , जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराने आने वाले फरियादियों को बैठने एवं शुद्ध जल की व्यवस्था की गई थी । गरियाबंद जिले के तर्ज पर ही एक कदम आगे बढ़ते हुए जिला कोरबा में अब भवन निर्माण की शुरुआत की गई है ।

कोरबा जिले में सबसे पहला भवन थाना पाली में निर्मित हुआ है जो सर्व सुविधा युक्त है , भवन को एक कमरे को आगंतुक कक्ष बनाया गया है जहां फरियादियों के बैठने एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है , वहीं भवन के दूसरे कमरे को संवेदना कक्ष के रूप में विकसित किया गया है जिसमें फरियादियों के साथ आने वाले छोटे बच्चों को खेलने एवं मनोरंजन के लिए उचित व्यवस्था की गई है । कमरे के दीवार पर बच्चों को पसंद आने वाले कार्टून चित्र बनाए गए हैं साथ ही कमरे में खिलौने रखे गए हैं , ताकि बच्चों को घर जैसा माहौल मिल सके ।
_इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने पाली थाने के स्थापना के 115 वर्ष होने को गौरवशाली क्षण बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भोजराम पटेल ने कहा कि पुराने समय में पुलिस के प्रति जो छवि बनी थी वह सामाजिक दायित्व एवम सरोकार साथ कर्तव्य निर्वहन करते हुए निष्पक्ष कार्यवाही कार्यवाही व सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार सुधर रही है । उनका प्रयास रहता है की पुलिस विभाग द्वारा आमजन के लिए पुलिस विभाग द्वारा जितना अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करा सकें ।उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ पुलिस के कार्यों की परिभाषा बदली है कानून का पालन करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारता के कार्य किए जा रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक जी के दिशा निर्देश पर टी आई अनिल पटेल के पाली पदस्थापना होने पर देखा गया आगंतुक कक्ष एवं संवेदना कक्ष जो कुछ कुछ कार्यों के कारण पूर्ण नहीं हो पाई थी। उनके पाली थाना आने के बाद सभी रुके हुए कार्य को जल्द ही पूर्ण कराई गई।
।गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर श्रीपटेल की पदस्थापना के बाद जिला पुलिस में एक नया आयाम देखने को मिला है। बेहतर पुलिसिंग के लिए एक से बढ़कर एक कार्य हो रहे हैं, जैसे कि खाकी के रंग स्कूल के संग, पुलिस तुहर द्वार, चलित थाना, संगवारी पुलिस, ने जनता के मन में विश्वास उत्पन्न किया है। श्रम कल्याण आयोग के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने भी अपने उद्बोधन में जिला पुलिस के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आगंतुक और संवेदना कक्ष की थीम पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोंडवाना गोंड़ महासभा रतनपुर पालीगढ़ अध्यक्ष कौशल सिंह राज, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा ,अनुविभागीय अधिकारी ईश्वर द्विवेदी, पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल,अनिल गुप्ता,सुरेश गुप्ता, अंजू पांडेय, सी ई ओ व्ही के राठौर, डॉ, यू के तंवर, डॉ भुनेश्वर कंवर, पिंटू अग्रवाल, सोना ताम्रकार, बबलू पटेल , एवं सरपंच गण ग्रामीणजन ,आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment