🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्लेटफार्म में मोबाईल चार्जिंग करना एक महिला को महंगा पड़ा रखे स्थान से गायब हजारों का गुम मोबाइल रेसुब रायपुर ने महिला को दिया

On: June 11, 2022 7:16 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज़)रायपुर रेल्वे स्टेशन में सिंगलिग कार्य मे टीम लगी है एक महिला भी टीम सदस्य होने के नाते मोबाईल चार्जिंग नही होने पर प्लेटफार्म में चार्जिंग में लगाकर छोड़ दी और मोबाईल को भूल गई किसी सज्जन ने मोबाइल को पोस्ट में लाकर जमा किया जिसे 11 जून को ही मोबाईल खोजते पोस्ट पहुँची महिला को रेसुब ने मोबाईल सुपुर्द किया।। रेसुब रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 11.06.22 को शिफ्ट अधिकारी सउनि/एल पी देवांगन एवं आरक्षक/रोहित कुमार तिवारी को प्लेटफार्म न. 05-06 में एक मोबाईल लावारिस हालत में मिला। जिसके बारे में आसपास पुछताछ करने पर उक्त मोबाईल के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही होना बताया। फिर उक्त बल सदस्य के द्वारा मोबाईल को पोस्ट पर लेकर आया गया।
तत्पश्चात दिनांक 11.06.2022 को नाम ओरसु पिच्चनम्मा पति-सोमायह उम्र-32 वर्ष साकिन- हुनमान नगर सथुपल्लै खम्मम/आंधप्रदेश पोस्ट में आयें। उनके द्वारा बताया दिनांक 11.06.2022 को कंपनी एस एस रेड/आरवीएनएल सिंगलिग वर्क का कार्य रायपुर स्टेशन में चल रहा है। जिसमें वह कार्य कर रही थी। प्लेटफार्म न 07 में चार्जिंग प्वाईटं नही होने के कारण प्लेटफार्म न. 05-06 में चार्ज में लगाया था। कार्य में व्यस्त होने के कारण मोबाईल को चार्जिग में छोड कर चली गई। याद आने उक्त स्थान पर मोबाईल नहीं था। फिर पूछने पर मोबाईल रेसुब पोस्ट/रायपुर में होने की सूचना मिली। फिर मोबाईल की जानकारी मिलने पर रेसुब पोस्ट/रायपुर में आई। तत्पश्चात ड्यूटी में तैनात अधिकारी सउनि/एल पी देवांगन के द्वारा जॉच पड़ताल कर समय 13.00 बजे उक्त महिला को मोबाईल जिसकी अनुमानित कीमत 9,000/-रूपए को सही सलामत सूपूर्द किया गया। आरपीएफ के सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment