🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

काजल मसंद की हत्या को लेकर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की

On: June 16, 2022 4:48 PM


“मृतिका के घर जा कर उसके परिजनों को ढाढस बँधाया”


रायगढ़। गत मंगलवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय अंतर्गत बोईरदादर स्थित स्वास्तिक विहार कॉलोनी काजल मसंद की निर्ममता से हुई हत्या को लेकर आक्रोशित जिला भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की वही मृतिका के घर जा कर उसके परिजनों को ढाढस बँधाया।

पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया एवं केराबाई मनहर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में जिले भर में अवैध रूप से बिक रहे शराब एवं अन्य मादक पदार्थों को अपराध के लिए जिम्मेदार बताते हुए ईश्वर तत्काल रोक लगाएं जाने की मांग की गई है, साथ ही जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख मार्गो सहित आवासीय कालोनियों सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग भी की गई है।सौंपे गए ज्ञापन में महिला मोर्चा ने कहां है कि चक्रधर नगर थाना अंतर्गत बोईरदादर मोहल्ले में स्थित स्वास्तिक विहार कॉलोनी में मंगलवार को फाइनेंस कंपनी सहारा इंडिया कार्यरत 23 वर्षीय काजल मसंद पिता सुरेश महंत की अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी निर्मलता से हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई इस हत्या से जिले भर की महिलाओं में आक्रोश एवं है व्याप्त है। यह हत्या अपराधिक तत्वों के बुलंद हौसलों को न केवल इंगित करता है वरन जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की ओर भी इशारा करता है।

पिछले कुछ समय से जिले में महिलाओं के साथ अपराधों में वृद्धि देखी गई है जो कानून व्यवस्था की दृष्टि से बिल्कुल ठीक नहीं है। जिले भर में अवैध रूप से गली गली में बिक रही शराब एवं अन्य मादक पदार्थ अपराधों मैं बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है जिस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है।

ज्ञापन में कहा गया है कि काजल महंत के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए साथ ही जिले भर में बिक रही अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई जाए। आप से यह भी आग्रह कि रायगढ़ जिला मुख्यालय की सभी मुख्य मार्गों एवं आवासीय कॉलोनियों में सीसीटीवी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

महिला मोर्चा ने आज बोईरदादर स्थित मृतिका के आवास पर उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बँधाया। शोकाकुल मृतिका का माता ने भी महिला मोर्चा के समक्ष पुलिस से अपनी बेटी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुनीति राठिया,केरा बाई मनहर,सुषमा खलखो,,गीतांजलि पटनायक,गोपिका गुप्ता,शोभा शर्मा,आरती सिंह,दमयंती गजरे,, नेहा देवांगन,पिंकी पंडा, सुशीला चौहान,मेहरुन्निसा,रागिनी केशरवानी,बीना चौहथा,गीता दास.,मेघा जाटवर,मीनाक्षी मेहर,शामिल थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment