*रायगढ़* । कल दिनांक 22.06.2022 को #थाना भूपदेवपुर में स्थानीय महिला उसके ससुर के विरूद्ध छेड़खानी करने का लिखित आवेदन लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । संवेदलशील मामले में भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित महिला बताई कि वर्ष 2018 में सामाजिक रिती रिवाज से शादी हुई है और एक बेटा भी है । करीब 3 साल से पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसका फायदा उठाकर घरवालों की अनुपस्थिति में मार्च 2022 को एक दिन ससुर (53 वर्ष) गंदी नियत से छेड़खानी किया, लोक लाज से किसी को नहीं बताई । उसके बाद भी अकेली पाकर छेड़खानी करता, मना करने पर भी अपनी आदत नही सुधारा तब पति और भाई को बताई और बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई । मायके वाले ससुराल आकर ससुर को समझाये, तब ससुर मेरा कहना नहीं मानेगी तो नहीं रहेगी कहकर विवाद किये, तब वापस मायके आकर रहने लगी । महिला के आवेदन पर छेड़खानी का अपराध आरोपी पर दर्ज कर तत्काल पुलिस स्टाफ आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

