बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) 25 जून आपातकाल काला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 25 जून 1975 को

प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई। आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक

दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ। सम्पूर्ण देश मानवाधिकारों के हनन के लिए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाता है।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार 25 जून आपातकाल काला दिवस पर बिलासपुर जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया जायेगा एवं 25 जून से जिला एवं मंडल स्तर पर प्रमुख नागरिकों की गोष्ठियां आयोजित कर आपातकाल की परिस्थिति एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये आंदोलन की चर्चा की जायेगी। मीसा बंदियों का सम्मान किया जायेगा। उस समय के समाचार पत्रों की कटिंग, पत्र, पत्रिकाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेगी। युवा पीढी को आपातकाल की जानकारी देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। छत्तीसगढ़ सहित अनेक प्रदेशों में सरकार द्वारा अभी लोकतंत्र हनन के प्रयास हो रहे है उनको समाचार पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया जायेगा। आज भी अनेक दल संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना करते है उसे भी उजागर किया जायेगा व आमजनों से चर्चा कर लोकतंत्र की रक्षा में तत्कालीन जनसंघ एवं भाजपा के योगदान की जानकारी दी जायेगी।
उपरोक्त कार्यक्रमों को जिला स्तर पर सम्पन्न कराने हेतु टीम का गठन किया गया है एवं जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी बनाये गये है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने जिला में निवासरत् जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि आपातकाल काला दिवस के संबंध में जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में आवश्यक रूप से भाग ले।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत


