🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमनार- टायर चोरी अनूप रोड़ कैरियर के स्टोर से टायर की चोरी, 3 गिरफ्तार

On: January 19, 2021 5:29 PM

● *चोरी की टायर एवं चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त, तमनार पुलिस की कार्यवाही*…

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) तमनार पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.01.2021 को टायर चोरी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । तमनार पुलिस, एसपी रायगढ़ संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक के निर्देशन पर लतागार संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी, लूट के

अपराधों में चालान किये गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे कई चोरी के मामलो का खुलासा हो रहा है । संदिग्धों से पूछताछ के क्रम निगरानी

*बदमाश शत्रुघन चौहान* द्वारा अपने साथियों के साथ गारे पेलमा की ओर से टायर चोरी कर छिपाकर रखने की जानकारी पर *शत्रुघन चौहान एवं उसके साथी जितेन्द्र पटनायक, सुनील चौहान* को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होंने अनूप रोड कैरियर, गारे पेलमा के स्टोर से दिनांक 19-20/12/2020 की रात्रि स्टोर से 02 नग टायर की चोरी कर बोलेरो केम्पर वाहन क्र CG13AL-1198 में लेकर आना बताये । घटना के संबंध में दिनांक 18.01.2021 को अनूप रोड़ कैरियर का सुपरवाइजर ग्राम चिर्रामुड़ा तमनार में रहने वाले विष्णूदास वैष्णव पिता गोपाल दास वैष्णव उम्र 40 वर्ष द्वारा गारे पेलमा माइन्स के पास इनके स्टोर का ताला तोड़कर 02 नग टायर की चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । गिरफ्तार आरोपी आरोपी 1. जितेन्द्र पटनायक पिता स्व. गोपाल पटनायक उम्र 34 वर्ष सा. बरभांठा तमनार के मेमोरंडम पर चोरी में प्रयोग हुये बोलेरो केम्पर वाहन क्र CG13AL-1198 को जप्त किया गया है । आरोपी 2. सुनील चौहान पिता गजाधर चौहान उम्र 29 वर्ष 3. शत्रुघन चौहान पिता साधराम चौहान उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गोढी तमनार से 01-01 नग टायर कुल 02 नग टायर किमती 30,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को थाना तमनार के अप.क्र. 13/2021 धारा 457, 380 भादंवि में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment