राजस्व अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश
जगदलपुर 09 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सभी राजस्व अधिकारियों को वीडियों काॅफ्रेसिंग के माध्यम से जिले में किए जा रहे गिरदावरी के कार्यो को राज्य शासन के निर्देशों का शब्दशः पालन कर समय-सीमा में करने को कहा। गिरदावरी कार्य के दौरान सतर्कता बरतते हुए त्रुटि रहित गिरदावरी कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु कृषकों का पंजीयन गिरदावरी अनुसार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गिरदावरी रिपोर्ट क्षेत्र में जाकर वास्तविक बोये गए क्षेत्रफल के आधार पर ही करें। बैठक में कलेक्टर ने समस्त राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और पुराने प्रकरणों को निराकरण करने को कहा। साथ ही वन धन योजना, गोधन न्याय योजना, मसाहती गांव आदि कार्यो पर आवश्यक प्रगति लोने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व अधिकारी व मैदानी अमलों को शासन के मंशा अनुसार अधीनस्थ क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के साथ-साथ मुख्यालय या ग्रामों में रुककर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग स्तर पर सभी विभागों के आपसी समन्वय से शासन की महती योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
वीडियो काॅफ्रेसिंग बैठक में कलेक्टर श्री बंसल ने सभी आईसोलेशन सेंटर के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर सभी प्रकार के व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना से संबंधित मामलों में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर ग्रामों में सैम्पलिंग व कोरोना टेस्ट करवाने में आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए। इस वीडियो काॅफ्रेसिंग में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, बस्तर जिला के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी अधिकारीगण जुड़े थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

