अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

समस्त शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति एवं सहायक शिक्षक को समयमान वेतनमान प्रदाय करने
हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने सौपा ज्ञापन

On: September 9, 2020 1:37 PM
Follow Us:


जशपुर नगर(वायरलेस न्यूज़)
समस्त शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति एवं सहायक शिक्षक को समयमान वेतनमान प्रदाय करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला ईकाई जशपुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री.स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के नाम डिप्टी कलेक्टर सुश्री आंका़क्षा त्रिपाठी को आज ज्ञापन सौपा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला ईकाई जशपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि विगत 5 वर्षों से भी अधिक समय से स्कूल शिक्षा विभाग में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, व्याख्याता एवं प्राचार्य के पदों पर, पदोन्नति लंबित है । विभाग द्वारा समय-समय पर भर्ती पदोन्नति नियम बनाया गया एवं संशोधित किया जाता रहा है, लेख है कि वर्तमान में 5 मार्च 2019 का भर्ती पदोन्नति नियम प्रभावशील है, लेकिन पदोन्नति की कार्यवाही लंबित है । वर्तमान में विभाग में प्राचार्य के 2828, व्याख्याता के 9622, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक के 5715 उच्च वर्ग शिक्षक के 15968, प्रधान पाठक प्राथमिक के 20678 पद रिक्त है। लेकिन पदोन्नति नहीं हो रही है । शिक्षक, पदोन्नति के आस में सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं । नियमित पदोन्नति के लिये न्यायायिक बाधा भी नहीं है । छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय सेवकों को समयमान वेतनमान का लाभ 10 वर्ष, 20 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पश्चात् मिल गया है किन्तु एक मात्र सहायक शिक्षक पद पर सीधीभर्ती से नियुक्त हुए शिक्षकों को समयमान वेतनमान स्वीकृत नहीं हुआ है । श्री गुप्ता ने बताया कि शासकीय सेवकों के लिये समयमान वेतनमान का आदेश 28 अप्रेल 2008, को वित विभाग ने जारी किया गया था । जो कि उस समय प्रभावशील क्रमोन्नति योजना को संशोधित कर प्रभावशील किया गया था । शिक्षा विभाग ने 4 अगस्त 2010 एवं ट्राईबल विभाग ने 22 फरवरी 2011 को शिक्षक संवर्गों को समयमान वेतन प्रदाय करने स्वीकृति आदेश जारी किया गया था । पर आदेश में सहायक शिक्षक पदनाम का उल्लेख नहीं था ।विभाग द्वारा, सहायक शिक्षकों का 10 वर्ष एवं 20 वर्ष सेवा उपरांत क्रमोन्नत वेतनमान देने का आदेश 10 मार्च 2017 को जारी किया था, जो कि उनको 12 वर्ष एवं 24 वर्ष में देय था और अन्य शासकीय सेवकों के समान प्राप्त था । उल्लेखनीय है कि, 10 मार्च 2017 के आदेश से, सहायक शिक्षकों के वेतन निर्धारण में कमी आ गयी थी ।
उन्होनें बताया कि वित्त विभाग द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य के सिविल सेवा के सदस्यों को तृतीय समयमान वेतन देने का आदेश 8 अगस्त 2018 को जारी किया गया था । लेकिन, इस आदेश में सहायक शिक्षक संवर्ग का वेतनमान 5200-20200+2400(लेवल-6) को 30 वर्ष सेवा पश्चात् 9300-34800+4300 (लेवल-9) मिलना दर्शाया गया था । जबकि 9300-34800+4300 (लेवल-9) का वेतनमान 20 वर्ष में मिल चुका है महोदय, पुनः सहायक शिक्षकों के साथ ‘न्याय’ नहीं हुआ । जबकि, उनको 15600-39100+5400 (लेवल-12) दिया जाना न्यायोचित है । उपरोक्त दोनों मुद्दों पर ज्ञापन कई बार दिया गया है । लेकिन विगत कई वर्षाे से निराकरण नहीं हो रहा है । मुख्यमंत्री.स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से आग्रह किया गया है कि, ज्ञापन पर विचार करते हुए समुचित आदेश शिक्षकों के हित में देने की कृपा करेंगे । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षक संवर्गों के द्वारा ‘‘नियाय पाती’’ पोस्टकार्ड प्रदेश के के मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजकर, उचित निर्णय लेने का आग्रह किया जा रहा है । इस अवसर पर अशि्वनी सिंह, दिलीप सिंह, अवनीश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रेमी, संजय दास, आलोक पाण्डेय, नदीम अहमद, मनोज अम्बस्ट आदि शिक्षक उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment