किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद।(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ BJP को एक और बड़ा झटका मिला है. कांग्रेस ने बीजेपी का एक और किला ढहा दिया है. महासमुंद में नगर पालिका अविश्वास प्रस्ताव मत में कांग्रेस को 20 मत और भाजपा को 3 मत मिले, जबकि 6 मत खारिज हो गए हैं. कांग्रेस अविश्वाश प्रस्ताव में जीत हासिल की है.
दरअसल, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ( भाजपा ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद 4 जुलाई यानी आज अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जीत हालिस की.
बता दें कि बीते दिनों नगर पालिका के 10 पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष पर जनहित के कार्यों की अनदेखी, पालिका नियमों को दरकिनार करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौपा था. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी.
ज्ञापन में पार्षदों ने कहा था कि अध्यक्ष 2 साल से जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पार्षदों पर वार्डवासी गुस्सा निकाल रहे हैं. वे परिषद के निर्णय का क्रियान्वयन नहीं करा रहे हैं. सामान्य परिषद और प्रेसिडेंट इन काउंसिल द्वारा लिए गए संकल्पों को कार्रवाई पंजी में दर्ज नहीं किया जाता.
महासमुंद नगर पालिका में BJP को जोरदार झटका देने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नामों का दौड़ शुरू हो गया है. इसमें कृष्णा चंद्राकर और राशि महिलाम का नाम सामने आ रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि इन दोनों में कोई एक के सिर ताज सजेगा, जिसका फैसला PCC चीफ मोहन मरकाम जल्द कर सकते हैं.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

