काली के पोस्टर पर भड़की शिव सेना
निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ कराई कोतवाली में एफआईआर
रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) काली वेब डॉकमेंट्री के पोस्टर पर माँ काली को सिगरेट पीते दर्शाया गया है जिसके खिलाफ हिन्दुओ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। शिव सेना ने वेब डॉकमेंट्री के निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ कोतवाली में आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की है साथ ही फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी शिव सेना ने की है।
शिव सेना के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमल महंत व रायगढ़ ज़िला अध्यक्ष अमित विश्वास के नेतृत्व में शिव सैनिक कोतवाली पंहुच कर वेब डॉकमेंट्री के निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ कोतवाली में आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की है। अमित विश्वास ने कहा कि देवी माँ काली को एक वेबसिरिज “काली”के पोस्टर में सिंगरेट पीते दिखाया गया जो हिन्दू देवी देवताओ का अपमान है एवम हिंदुओ के भावनाओ के साथ खिलवाड़ है हमारी आस्था पर आघात है। इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए साथ ही निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाना चाहिए। देखने मे आ रहा है कि लगातार हिन्दू देवी देवताओं का साजिशपूर्ण तरीके से अपमान किया जा रहा है। ये हिंदुस्थान है और यहां इस तरह का कृत्य शिव सेना कतई बर्दाश्त नही करेगी। इस अवसर पर उमेश श्रीवास, विजय लकड़ा, विजय महंत, रिक्की विश्वास,अशोक मेश्राम, प्रकाश ठाकुर, अंकित सराफ सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

