आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ……… रेसुब नागभीड़ ने नीम करंज के पेड़ लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

नागभीड़ /बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेल्वे आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है रेसुब नागभीड़ ने मंगलवार को वृक्षारोपण कर कर कई पेड़ लगाकर लोगो को पर्यावरण के बारे में जागरूक कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस संबन्ध में नागभीड़ रेसुब पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनाँक 05.जून 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रेसुब पोस्ट नागभीड़ के अधिकारी और बल सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगो के सहयोग से वृक्षारोपण के दौरान 30 नीम एवं 20 करंच का पेड़ लगाकर पर्यावरण के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *