🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पावर कंपनी में जेई इलेक्ट्रिकल के लिये दस्तावेजों का सत्यापन 16 जुलाई को

On: July 6, 2022 4:23 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 6 जुलाई 2022 )- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई-कनिष्ठ अभियंता) इलेक्ट्रिकल की भर्ती के लिये दस्तावेजों का सत्यापन 16 जुलाई 2022 को होगा। इसके लिये 259 उम्मीदवारों को चिन्हित किया गया है। पॉवर कंपनी में जेई इलेक्ट्रिकल के 209 पदों पर भर्ती होनी है। दस्तावेजों का सत्यापन डगनिया स्थित महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कार्यालय में 16 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से होगा।

चिन्हित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र उनके ई-मेल आईडी पर भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त पॉवर कंपनी की वेबसाइट से भी बुलावा पत्र डाउनलोड करने की सुविधा है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment