कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शेखगफ्फार शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारबाहर बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज ) स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल तारबाहर बिलासपुर में शाला प्रवेशोत्सव , सायकल वितरण एवम पुस्तक वितरण कार्यक्रम नगर विधायक सम्माननीय श्री शैलेष पाण्डेय जी के मुख्य आतिथ्य में सोल्लास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने अपने विधायक निधि से विद्यालय में मरम्मत आदि कार्य हेतु दस लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की तथा सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन में रहकर नियमित पढाई करने हेतु मार्गदर्शन दिये। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषा चंद्रा द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री शेख असलम, श्री राजेश साहू पार्षद प्रतिनिधि, श्रीमती डॉलर राव अध्यक्ष एस एम डी सी, श्री अब्दुल तस्लीम विधायक प्रतिनिधि, अभिभावक, संस्था के समस्त शिक्षक, व्याख्याता एवम स्टॉफ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज देवांगन व्याख्याता द्वारा किया गया प्राचार्य
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

