🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जप्त शुदा ट्रेक्टर ट्रॉली रेत लोड सहित को चोरी करने वाले आरोपी चढ़े दीपका पुलिस के हत्थे लगा

On: July 6, 2022 6:34 PM

आरोपियों से चोरी की सोनालिका ट्रेक्टर एवं लोड रेत बरामद ।

पाली (वायरलेस न्यूज़) प्रार्थी नायब तहसीलदार व्ही के श्रीवास्तव थाने मे एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की इनके द्वारा दिनांक 17. 06.22को शाम को अवैद्य रेत परिवाहन करते बिना नम्बर के सोनालिका ट्रेक्टर को जप्ति कार्रवाही कर वाहन मालिक सतीश टंडन, चालक सुनील पटेल, एवं सह चालक यस पटेल तीनो के साथ जप्त सुधा ट्रेक्टर वाहन एवं रेत लोड ट्रॉली को सुरशार्थ थाना दीपका ला रहे थे की बजरंग चौक दीपका के पास ट्रेक्टर का गियर ख़राब हो गया है बोल कर वाहन मालिक ने ट्रेक्टर खड़ा कर दिया सह चालक यश पटेल ट्रेक्टर के पास रुका हुआ था, साथ मे वाहन मालिक सतीश टंडन तथा चालक थाना आये थे जो चोरी की नियत से भाग गए तथा ट्रेक्टर को तीनो मिल के बजरंग चौक से गायब कर दिए की प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना दीपका मे अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के हालत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल सर, अतरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री शुश्री लितेश सिंह, को प्रकरण अवगत करा कर तथा वरिष्ठ अधिकारियो से दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अपराध पंजीबद्ध दिनांक से लगातार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी जो की, दिनांक 05.07.22 के रात मे उक्त आरोपियों की पतासाजी दौरान पता चलने पर उक्त आरोपियों गिरफ़्तार किया जाकर उनसे चोरी गए सोनालिका ट्रेक्टर एवं रेत लोड ट्रॉली को जप्त किया गया, आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से आज दिनांक 06.07.22 को न्यायिक रिमांड पे भेजा गया, उपरोक्त समस्त कार्रवाही मे थाना प्रभारी निरिक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व मे स उ नि मनोज मिश्रा, प्र आर. शिवराज सिंह, आर. सुजीत पाटले, शेख साहवान, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment