शहडोल (मध्यप्रदेश) /(वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर। रेसुब पोस्ट शहडोल ने आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को रेल्वे कालोनी में दिनांक 07.07.22 को स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट शहडोल प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला में मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रेलवे मिश्रित स्कूल, रेलवे कॉलोनी शहडोल के अध्यापकों एवं स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों (बालक-बालिकाओं) एवं रेल सुरक्षा बल थाना शहडोल के निरीक्षक मनीष कुमार ने बल सदस्यों सहित विद्यालय प्रांगण, रेलवे कॉलोनी एरिया में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम किया, जिसके तहत 150 पौधे रेलवे कॉलोनी एरिया में लगाए गए तथा कुछ पौधे कॉलोनी रहवासियों को वितरित भी किए गए, इस दौरान रेलवे कॉलोनी एरिया में जागरूकता अभियान की रैली निकालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षों के योगदान के बारे में बताया, पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया I रेसुब शहदोल ने रेल्वे कालोनी में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर अपनी उपस्थित दर्ज की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

