● पत्नी की मौत के बाद पैर से दिव्यांग पति मदद के लिये पहुंचा था पुलिस चौकी खरसिया….
● चौकी प्रभारी खरसिया और उनके स्टाफ निभाये इंसानियत का फर्ज…. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम खरसिया शहर में रेल्वे स्टेशन, मार्केट आसपास कई बार अधेड़ उम्र के महिला पुरूष को एक रिक्सा लेकर कबाड़ बीनते देखे थे । चौकी प्रभारी उनसे पूछताछ कर कहा गया था कि किसी दुकान या घर से बगैर उनके जानकारी कबाड़ या अन्य कोई वस्तु ना उठाया करें । दोनों केवल कबाड व अनुउपयोगी वस्तुएं ही उठाना बताकर पति-पत्नी होना बताये थे और और रिक्सा में या रेल्वे स्टेशन, फुटपाट में आश्रय लेकर गुजर बसर करना बताये थे । कल दिनांक 06.07.2022 को वही अधेड़ दिव्यांग व्यक्ति मसत राम साहिस पुलिस चौकी खरसिया आकर चौकी प्रभारी को बताया कि उसकी पत्नी गीता साहिस (45 साल) काफी दिनों से बीमार थी, उसके सिर और पैर में गंभीर घाव हो गया था, उसकी मौत हो गई है, कफन-दफन में मदद की अपेक्षा से आया हूं । चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम उसकी स्थिति से वाकिफ थे, उन्होंने अपने स्टाफ को महिला के अंतिम संस्कार के लिये बताया जिसके बाद चौकी से प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक सोहन यादव और सविल चंद्रा के साथ सिविल अस्पताल खरसिया से महिला के शव को कंधा देकर मुक्तिधाम तक लाये और विधि विधान से महिला का अंतिम संस्कार कराये । पुलिस के इस मानवीय कार्य की खरसिया के रहवासियों द्वारा सराहना कर कहा जा रहा है कि खाकी ने न सिर्फ ड्यूटी कर रही बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

