🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा:कुएं में मिली हाथ बंधी लाश, घर में वृद्ध की संदिग्ध मौत

On: July 10, 2022 5:21 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की हाथ बंधी लाश कुएं में मिली है। इसी तरह कोरबी क्षेत्र में एक वृद्ध की रक्त रंजित लाश मिलने से सनसनी व्याप्त है। दोनों मामलों में पुलिस तफ्तीश कर रही है।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की अर्धनग्न लाश ग्रामीणों ने देखी। औंधे मुंह मिली इस लाश की पहचान नहीं हो पाई है. कुएं में लाश मिलने की खबर ग्रामीणों ने तत्काल कटघोरा पुलिस को दी.

इधर कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लाश घर के कमरे में पाई गई है। मृतक के कान से खून निकलता हुआ पाया गया है. बिस्तर और जमीन में भी खून के धब्बे मिले है। परिजनों के मुताबिक पिछली रात सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. सुबह जब परिजन देवसिंह के कमरे पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी हुई मिली और कान से खून निकल रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामला फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जिसके संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। दोनों प्रकरणों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही मौत की सही वजह सामने आएगी और जांच आगे बढ़ेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment