🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

SP ने अपनी विदाई पश्चात इस तरह से दफ्तर को प्रणाम किया !

On: July 10, 2022 5:25 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास(वायरलेस न्यूज़) कोरबा।। राज्य सरकार ने IPS भोजराम पटेल का कोरबा से ट्रांसफर कर दिया है। ‌वो अब महासमुंद के एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ट्रांसफर होने के बाद उन्हें एसपी ऑफिस में विदाई दी गई। विदाई के बाद भोजराम पटेल ने अपने स्टाफ से बात की।

इसके बाद जाते-जाते ‌वह सीढ़ियों पर झुक गए और अपने दफ्तर को प्रणाम किया है। जाते वक्त उन्होंने अपने स्टाफ से कहा कि यदि कभी मेरे कुछ कहने की वजह से मन को दुख हुआ हो तो माइंड मत करना, अच्छे से रहना। लंबे समय तक कोरबा एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके भोजराम पटेल अपने यूनिक आईडियाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उन्हें महासमुंद की जिम्मेदारी दे दी गई है। शनिवार को उनके विदाई के उप्लक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था। जहां सभी पुलिस स्टाफ मौजूद थे। उसी दौरान एक ऐसा नजारा देखने को लोगों को मिल गया। जो यह बताता है कि भोजराम पटेल अपने काम से कितना प्रेम करते हैं। विदाई के बाद भोजराम पटेल ने पुलिस कर्मियों से बात की। दरअसल, विदाई के बाद भोजराम सभी स्टाफ से दफ्तर के बाहर बात कर रहे थे। उन्होंने उनसे साफ कहा कि यदि कभी भी मेरी किसी से दिल दुख हो तो माइंड मत करना। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने भी उनसे कह दिया कि कभी भी हमसे कोई भूल चूक हुई हो तो सर माफ करेंगे। इस पर भोजराम मुस्कुराने लगे और दफ्तर के सीढ़ियों के पास पहुंच गए। पहले तो उन्होंने अपना जूता उतारा। फिर सीढ़ियों पर झुककर ऑफिस को प्रणाम किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शिकायत सुनने लोगों के घर पहुंच जाते हैं भोजराम पटेल। कई योजना शुरू की, पब्लिक की बीच खुद जाते हैं भोजराम पटेल ने अपनी अलग तरह की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वो कोरबा में कई बार जनता के बीच जाते दिखाई दिए। तुंहर पुलिस तुंहर द्वार योजना, संगवारी पुलिस योजना जैसी तमाम योजना उन्होंने शुरू की थी। जिसके तहत पुलिसकर्मी अलग-अलग गांवों में लोगों के घर जाते थे। इसके बाद लोगों की शिकायत सुनी जाती थी। लोग भी पुलिस की इस पहल से काफी खुश हैं। कई बार तो भोजराम पटेल को लोगों के बीच बैठे देखा गया। वह सीधे जनता से जुड़कर समस्या वहां सुनते थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment