साप्ताहिक अंबिकापुर नई दिल्ली नई ट्रेन का शुभारंभ 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे अंबिकापुर से
बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भारत सरकार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14 जुलाई 22 को अम्बिकापुर -नई दिल्ली अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ करने जा रहे है।

जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।
ज्ञातब्य हो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह लगातार रेलमंत्री से संम्पर्क कर दिल्ली सीधी ट्रेन की मांग रख रहीं थी। अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई है। अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 14 जुलाई को अम्बिकापुर से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
निश्चित ही सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह जनता के हित में एवं काफी लंबित मांग को पूरा कराने में अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग किया है।
उनके द्वारा निरन्तर ट्रेन की मांग की जाती रही और सफलता भी उनकी कदम चुम ली ।
वायरलेस न्यूज़’ संपादक से मोबाइल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है और कहा कि बहुत जल्द रेल मंत्री शहडोल संसदीय क्षेत्र से नागपुर के लिए सीधी ट्रेन भी शीघ्र ही प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया है , इसके लिए विषेशकर शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह, और सीधी सांसद रीति पाठक प्रयासरत रहे है।
सरगुजा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रेणुका सिंह पूरी तन्मयता से जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ट्रेन की समय सारणी एवं रूट की जानकारी रेलवे उपलब्ध करा देगी।
वैसे यह ट्रेन अम्बिकापुर से शहडोल, कटनी, प्रयागराज ,कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान एसईसीआर के महाप्रबंधक एवं डीआरएम एवं सन्तोष लोहानी रेल मंडल सलाहकार बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

