नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री त्रिपाठी से की महत्वपूर्ण मुलाक़ात

16 जुलाई से यात्री ट्रेनों की होगी बहाली, अब नही बंद करेंगे ट्रेनें- त्रिपाठी
चौथी लाइन सहित माल परिवहन के लिए अलग लाइन की विधायक ने रखी मांग
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों में मचे हाहाकार के बीच बिलासपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि ट्रेनों का परिचालन लगातार रद्द किए जाने से आम यात्री हलाकान है। बिलासपुर जोन रेलवे का कमाऊ जोन है लेकिन फिर भी यहां के यात्री सुविधाओं से वंचित है।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण करने की मांग रखी जिस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने तत्काल सहमति जताई है। स्टेशन का पुनर्विकास होने पर यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे स्टेशन उन्नयन, क्षेत्र से लगे बाजार, फूड जोन सहित अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानियों के संदर्भ में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया जिस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई से यात्री ट्रेनों की बहाली की जाएगी एवं भविष्य में यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द नहीं करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अखिलेश गुप्ता बंटी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

