रेलवे बोर्ड चेयरमेन का 3 दिवसीय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे के अंतिम दिन बिलासपुर – गेवरा रोड के मध्य विंडो ट्रेलिंग एवं कुसमुंडा -दीपका कोल साईडिंग का निरीक्षण किया

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़) 11 जुलाई, 2022 श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का तीन दिवसीय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे के अंतिम दिन आज उन्होने बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य विंडो ट्रेलिंग तथा कुसमुंडा एवं दीपका कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित रेलवे व साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित थे । दौरे के प्रथम दिन दिनांक 09 जुलाई को उन्होने ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग एवं ईब वैली कोल लोडिंग एरिया का निरीक्षण किया था । दौरे के दूसरे दिन दिनांक 10 जुलाई को उन्होने झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग कर मल्टीट्रेकिंग कार्यों का निरीक्षण तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक, एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे आधारभूत संरचना के विकास कार्यों, महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा रेल परिचालन से संबन्धित कार्यों की समीक्षा किया था । दौरे के अंतिम दिन आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को उन्होने बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य विंडो ट्रेलिंग कर इस रेल सेक्शन का जायजा लिया । इसके पश्चात उन्होने कोरबा क्षेत्र स्थित कुसमुंडा एवं दीपका कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । दीपका कोल साईडिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होने साइलो लोडिंग सिस्टम का जायजा लिया । श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड ने सायलो लोडिंग का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने विभिन्न अवसंरचना विकास से संबन्धित कार्यो के प्रगति की समीक्षा भी किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग पूरे जिले में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने “खाबो बने रहिबो” 2.0 अभियान के तहत सघन जांच अभियान प्रारंभ किया
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

