कृषि उपज मंडी जयरामनगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कृषि उपज मंडी जयरामनगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आए मुख्य अतिथि अध्यक्ष एपेक्स बैंक शासन बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि सीएम साहब के दूरगामी सोच हैं कि उन्होंने किसानों के फायदे और उनकी परेशानी को देखते हुए, किसानों के हित के लिए प्रदेश भर के मंडियों का काया कल्प किया जा रहा हैं, ताकि किसानों के उपज का सही फायदा कोई बेचोलिए न कमा सके और सीधे किसान इसका फायदा को मिले।
इसी तरह पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अटल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार युवाओ को शिक्षा किसानों को उसके उपज का सही दाम और महिलाओं को उनका सही अधिकार का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दरम्यान गौरेला-पेंड्रा जिले की स्व सहायता महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा हैं, वहाँ की महिलाओं को करीबन 1 लाख के आसपास फायदा हुआ,जिसमे हर महिलाओं को 8से 10 हजार का फायदा हुआ।
कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी को भी जांजगीर जाने की जल्दी थी, उन्होंने अल्प समय के उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की सरकार सबके हित मे काम कर रही हैं और नवनियुक्त कृषि उपज मंडी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए चले गए। राजेन्द्र धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छग ने कहा कि हमारे समाज के विकास के लिए 1करोड़ का अनुदान सीएम साहब ने दिया हैं,सांथ ही उन्होंने कहा हैं कि जो-जो अपने जरूरत के फलस्वरूप अनुदान सरकार ने देने का वादा किया हैं धीवर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सबके हित चाहने वाली सरकार हैं, सभापति राजेश्वर भार्गव ने कहा कि 15 साल तक बीजेपी सरकार केवल प्रदेश में लूट खसूट का काम किया हैं, लेकिन अब प्रदेश में छत्तीसगढ़िया बेटा सीएम हैं जिसे बीजेपी पचा नही पा रही।इसी तरह मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को सम्मान मिल रहा, छत्तीसगढ़ी पकवान से लेकर वेशभूषा तक कि पहचान अब पूरे देश मे होने लगी है जिसका श्रेय मात्र हमारे प्रदेश के सीएम साहब को जाता हैं, छग निर्माण के बाद पहली बार कोई ऐसा सीएम आया हैं, जो छत्तीसगढ़ की धरोहर की पहचान बनाने में जुटा हुआ है श्री लहरिया ने कहा हमारे सीएम साहब की दरियादिली देखिए जांजगीर जिले के एक मासूम राहुल साहू बोरवेल के अंदर गिर गया था जिसे 100 घंटे से भी ज्यादा रेस्क्यू कर प्रदेश की पूरी ताकत को लगाकर उसकी जान बचाई एवं उसके घर वालो को 5लाख का आर्थिक सहयोग भी किया इसी तरह शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अध्यक्ष शंकर यादव एवं उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर, रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर, अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, श्रीमती रामनारायण राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तुरी, नितेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तुरी, नागेन्द्र राय अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी मुख्य रूप से उपस्थित थे| उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश शर्मा,कौशल पांडे, जयंत मनहर, अरविन्द शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा, अनिल निषाद, अमित पांडे,लखन टंडन, दुबेसिंह कश्यप ,देव चंद्राकर, लष्मी भार्गव, रामखिलावन यादव ,नरेंद्र शर्मा, संजय पांडे, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह ठाकुर(कल्लू सिंह), अशोक सिंह, मनोज खरे, विनोद सिंह ठाकुर ,नरेंद्र दिनकर ,शिवा राठौर, भागीरथी पोर्ते, महेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार राठौर,राम कुमार साहू,ललित वस्त्रकार,सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। महिला कांग्रेस की ओर से करुणा डुमडुम,बिंदु जायसी आदि उपस्थित रहे सांथ ही प्रशांत मिश्रा सचिव कृषि उपज मंडी जयरामनगर एवं पूरा स्टाफ का कार्य सराहनीय था। इनके द्वारा बारिश से बचने के लिए टेंट और सभी लोगो के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।
भूपेश सरकार के कार्यो का विधानसभा चुनाव में मिलेगा लाभ :- युवा कांग्रेस नेता अशोक रजवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसान हितैषी नियमो का पालन करते हुए किसानो के हित में कई महतवपूर्ण योजनाये लागू कर उन्हें सशक्त बनाने हर संभव प्रयास कर रहे है, मस्तुरी में आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का पदभार ग्रहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है निश्चित रूप से आगामी समय में किसानो के हित में पदाधिकारी कार्य करेंगे| प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितकारी, कल्याणकारी योजनाओ का लाभ किसानो, ग्रामीणों, महिला युवाओ सभी वर्गों को मिल रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को इसका सीधा-लाभ मिलेगा|
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.21पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दिलाएंगे आज शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव* विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, तखतपुर धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे
Uncategorized2026.06.21अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन योग स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन का आधार है : हरीश दुहन
Uncategorized2026.06.21मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का संदेश: एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन*
Uncategorized2026.06.21अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उत्साहपूर्वक आयोजन ।* *“योग स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन का आधार” – श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक*


