🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

220 केव्ही उपकेन्द्र मुंगेली में 160 एमव्हीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
क्षेत्र के 150 गांवों को मिलेगी भरपूर बिजली

On: July 14, 2022 3:42 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 14 जुलाई 2022 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड प्रत्येक उपभोक्ता तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिये प्रयासरत है। इसी क्रम में 220 केव्ही उपकेन्द्र मुंगेली में 160 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर एक नयी उपलब्धि हासिल की गई है। ट्रांसमिशन कंपनी की टीम ने इस कार्य को समयावधि में पूर्ण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है।
इस उपलब्धि के लिये ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं उर्जीकरण के कार्य को निष्पादित कर अपनी उत्कृष्ट कार्यदक्षता को प्रदर्शित करने वाले पारेषण कंपनी के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।
ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री कैलाश नारनवरे ने बताया कि लगभग 8.80 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित ट्रांसफार्मर को आज अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने उर्जीकृत किया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्टीªब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र केे कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि मुंगेली के 220 केव्ही उपकेन्द्र में पहले 160 एमव्हीए का एक ही पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित था। उपकेन्द में नये 160 एमव्हीए क्षमता के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से अब इस उपकेन्द्र की क्षमता बढकर 320 एमव्हीए हो गई है। जिससे जिला मुख्यालय मंुगेली तथा आसपास के 150 गांवों के लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति होगी।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री संदीप गुप्ता, श्री रामाकृष्णमूर्ति, अधीक्षण अभियंता श्री एस.के. दुबे, श्री आर. के. अग्रवाल, श्री व्ही. के. दीक्षित, कार्यपालन अभियंता श्री सी.पी. गढ़ेवाल, श्री अंशु वार्ष्णेय, श्री मिथिलेश दुबे तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment