रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) गुरुवार की सुबह वार्ड क्रमांक 44 में मेयर श्रीमती जानकी काटजू और कमिश्नर श्री संबित मिश्रा सहित निगम की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग करने वाले 5 दुकानदारों से 55 सौ रुपए जुर्माना किया गया।
सुबह 7:00 बजे से निरीक्षण शुरू हुआ। इस दौरान पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड के लोगों ने अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन नहीं मिलने की बात कही। इसपर कमिश्नर श्री मिश्रा ने अमृत मिशन का तत्काल कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। वार्ड के पार्षद श्री रूपचंद पटेल से वार्ड की समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके मांग पर कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारियों से वार्ड में राजस्व की वसूली की जानकारी ली गई। इसी तरह वार्ड में स्वच्छता पर ध्यान देने संबंधित निगम के स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने वार्ड के लोगों से दो डस्टबिन हरा और नीला, सूखा और गीला कचरा के लिए रखने और अलग अलग कर स्वच्छता दीदी को कचरा देने की अपील की। मेयर श्रीमती काटजू ने वार्ड की स्वच्छता को बनाए रखने की बात कही। सफाई निरीक्षण के दौरान दुकानों में कैरी बैग उपयोग करने पर पांच दुकानों पर 5500/_ जुर्माना की कार्यवाही की गई। इसमें खुर्शीद प्रोविजन स्टोर, वासु किराना स्टोर, राधिका डेयरी, सूर्या कास्ट फोटो एवं गुप्ता किराना से जुर्माने की कार्यवाही की गई। साथ ही कुछ दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर पैदल चलने वाले रास्ते पर सेट लगाकर सामग्री वितरित कर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसे तीन दिवस के भीतर हटाने हेतु समझाइश दी गई। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर अतिक्रमण निवारण दस्ते द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी श्री संजय देवांगन, एल्डरमैन श्री वसीम खान, कांग्रेसी नेता श्री शाखा यादव, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

